Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोले इकबाल अंसारी: ‘योगी सरकार ने चोरों को जेल पहुंचाया, आस्था आज भी अटूट’

अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है। अब तक इस मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कथित वित्तीय हेराफेरी की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ सुनवाई करेगी। इस बीच बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कार्रवाई की सराहना की है।

इकबाल अंसारी ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना बेहद दुखद है और इससे करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जिससे लोगों का भरोसा कायम हुआ है।

उन्होंने कहा, “अयोध्या भगवान राम की नगरी है और यहां सभी धर्मों का सम्मान होता है। मंदिर से जुड़ा मामला होने के कारण सरकार ने तेजी से कानूनी कार्रवाई की। चोरी करने वाले आज सलाखों के पीछे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से दोषियों पर सख्त कार्रवाई हुई है।”

इकबाल अंसारी ने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद भगवान राम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज भी अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की गंगा-जमुनी तहज़ीब आज भी कायम है और यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हैं।

वहीं, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती जांच में राम मंदिर के काउंटिंग रूम में गंभीर सुरक्षा चूक सामने आई है। जांच के अनुसार, कुछ कर्मचारियों पर कपड़ों, जेबों, जूतों और अन्य निजी सामान में नकदी छिपाकर बाहर ले जाने का आरोप है। SIT का मानना है कि यह कथित चोरी किसी एक दिन की घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित और लगातार चलने वाली गतिविधि हो सकती है। अब इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और SIT की आगे की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close