Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी, कहा- अल्मोड़ा में बनेगा स्मृति द्वार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अल्मोड़ा पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त पांच असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शहीद अधिकारी के पांडेखोला स्थित आवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि अल्मोड़ा में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में एक भव्य स्मृति द्वार (गेट) का निर्माण कराया जाएगा, ताकि उनके योगदान को हमेशा सम्मानपूर्वक याद रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अल्मोड़ा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सिमकनी मैदान में बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close