Main Slideराष्ट्रीय

वडोदरा में भीषण सड़क हादसा: लग्जरी बस ट्रक से टकराई, 6 की मौत, 20 यात्री घायल

गुजरात के वडोदरा-जरोद रोड पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए। हादसा जरोद के कोटंबी गांव के पास उस समय हुआ, जब राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही एक लग्जरी बस हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया गया।

फंसे यात्रियों को निकालने के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद कई यात्रियों के बस में फंसे होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वडोदरा फायर ब्रिगेड की टीमों ने संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। विशेष उपकरणों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए एसएसजी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

वडोदरा में इस तरह की दुर्घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इसी वर्ष 31 जनवरी को बामनगाम पटिया के पास एक निजी लग्जरी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। उस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे। अमरेली से सूरत जा रही बस की ट्रक से हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गया था। करजन फायर विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद विशेष उपकरणों की सहायता से चालक का शव बाहर निकाला था। यह हादसा नेशनल हाईवे-48 पर हुआ था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close