Main Slideप्रदेश

पंजाब में ड्रग्स तस्करों पर सख्त होगा कानून, बेअदबी पर उम्रकैद, भगवंत मान का बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा तस्करों और धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है। जालंधर में ‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही सख्त मादक पदार्थ रोधी कानून लाने जा रही है। इसके तहत ड्रग्स तस्करों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन्हें आसानी से जमानत भी नहीं मिल सकेगी।

आदमपुर और करतारपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले प्रभावशाली आरोपियों को थानों से ही जमानत मिल जाती थी, लेकिन अब इस तरह की व्यवस्था पूरी तरह खत्म की जाएगी। सीएम मान ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि नए बेअदबी विरोधी कानून के तहत दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे सिख समाज ने इस कानून का समर्थन किया है, जबकि शिरोमणि अकाली दल इसका विरोध कर रहा है।

BJP पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद करवाए और अगर पंजाब में सत्ता में आई तो यहां भी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी। जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने बीजेपी पर पंजाब का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां जाती है, वहां अशांति फैलती है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पंजाब में सिखों और हिंदुओं को बांटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन राज्य के लोग इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close