Main Slideमनोरंजन

भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर दम बरकरार: तीसरे हफ्ते में भी रफ्तार तेज, 146.50 करोड़ पार कर बनी हिट

निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। हाल ही में रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ भी फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं डाल पा रही है। खास बात यह रही कि फिल्म ने सोमवार से ज्यादा कलेक्शन मंगलवार को किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी मंगलवार 5 मई को 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि सोमवार 4 मई को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सोमवार को जहां फिल्म के 4054 शो चले, वहीं मंगलवार को शो की संख्या बढ़कर 4397 हो गई।

वहीं, ‘राजा शिवाजी’ ने मंगलवार को 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब तक कुल 44.40 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। अगर ‘भूत बंगला’ की कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने 17 अप्रैल को रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी रही। शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़ और मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। इस तरह फिल्म ने तीसरे हफ्ते के मंगलवार तक कुल 146.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के बजट की बात करें तो यह करीब 120 करोड़ रुपये में बनी है। ऐसे में फिल्म ने अपनी लागत निकालकर अच्छा मुनाफा कमा लिया है और इसे हिट माना जा रहा है। ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, ​​वामिका गब्बी, राजपाल यादव और Tabu जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण Ekta Kapoor और अक्षय कुमार ने मिलकर किया है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को पसंद आई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close