Main Slideराष्ट्रीय

पुडुचेरी चुनाव परिणाम आज, एनडीए की वापसी या कांग्रेस की जीत?

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। राज्य की सभी 30 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और नतीजों पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। इस बार पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला कांग्रेस गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच है। एनडीए में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम समेत अन्य सहयोगी दल शामिल हैं, जबकि कांग्रेस को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम का समर्थन प्राप्त है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, किसकी सरकार बनेगी, इसकी तस्वीर दोपहर तक साफ होने की उम्मीद है। इस बार के नतीजे केंद्र शासित प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजों के बाद पार्टी के प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close