Main Slideराष्ट्रीय

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 5 करोड़ का सोना जब्त, प्राइवेट पार्ट्स में छिपाकर ला रहे थे तस्कर

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के कैप्सूल और बिस्किट बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सोने को कैप्सूल और पेस्ट के रूप में छिपाया हुआ था। पकड़े जाने से बचने के लिए इसे शरीर के प्राइवेट पार्ट्स में छिपाकर लाया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, यह खेप बांग्लादेश के रास्ते बेंगलुरु पहुंचाई गई थी। सभी आरोपियों को एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इसके पीछे एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। इस नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2025 में डीआरआई ने एक चर्चित मामले में एक कन्नड़ अभिनेत्री के पास से करीब 14.2 किलोग्राम सोना जब्त किया था, जिसकी कीमत लगभग 12.56 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close