‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित का बड़ा खुलासा: 50 लाख के कॉम्प्रोमाइज ऑफर का दावा, शादीशुदा जिंदगी में दरार

‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर Chandrika Dixit इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि उनके और उनके पति युगम गेरा के रिश्ते में दरार आ चुकी है और वे काफी समय से अलग रह रही हैं। चंद्रिका ने दावा किया है कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह बात खुद उनके पति ने स्वीकार की थी, जिसके बाद उन्होंने उनसे अलग होने का फैसला लिया।
इसी बीच चंद्रिका ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें करियर में आगे बढ़ने के नाम पर कॉम्प्रोमाइज करने के ऑफर मिले हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें एक बिजनेसमैन की ओर से ईमेल के जरिए 50 लाख रुपये का ऑफर दिया गया था। ऑफर में रिजॉर्ट में मिलने की बात कही गई थी और शर्तें तय करने के लिए उन्हें कहा गया था।
चंद्रिका के मुताबिक, यह ऑफर पूरी तरह प्रोफेशनल ईमेल के जरिए आया था और उन्होंने इसकी जांच भी करवाई थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें फोन कर ऐसे ही कॉम्प्रोमाइज के प्रस्ताव दिए, यहां तक कि उन्हें दुबई बुलाने की बात भी कही गई।
उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें सलाह दी कि अगर उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ना है तो इस तरह के कॉम्प्रोमाइज करने पड़ेंगे, वरना करियर आगे नहीं बढ़ पाएगा। अपने रिश्ते को लेकर भावुक होते हुए चंद्रिका ने कहा कि वह उनके जीवन का पहला प्यार थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और उनके पति किसी और के साथ अपनी बातें साझा कर रहे हैं।







