Main Slideमनोरंजन

समय रैना ने ‘शक्तिमान’ पर लगाया सवाल, मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। समय ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर ‘Samay Raina Still Alive’ नामक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2025 में हुए ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ विवाद पर खुलकर बात की। इस वीडियो में समय ने ‘मुकेश खन्ना’ यानी ‘शक्तिमान’ पर भी तंज कसा।

समय रैना ने वीडियो में कहा कि मुकेश खन्ना ने पहले उनके कंटेंट पर सवाल उठाए थे और मोरल हाई ग्राउंड अपनाया था, जबकि जब ‘शक्तिमान’ टीवी पर आता था, तब कई बच्चों के खुदकुशी करने की खबरें आती थीं। समय ने कहा, “तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है?”

समय रैना के इस बयान के बाद मुकेश खन्ना ने कड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में समय रैना की आलोचना करते हुए कहा कि समय ‘रोस्टेड प्राणी’ है और उसने उनके सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ का अपमान किया है। खन्ना ने कहा कि समय का मुंह काला कर देश भर में उसकी परेड करनी चाहिए, जहां लोग उसे अंडे और टमाटर मारें। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच बहस को फिर से जोरदार बना दिया है, और फैंस इस मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close