Main Slideराष्ट्रीय

दिल्ली में 1100 से ज्यादा बम की धमकियां देने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में हाई कोर्ट, स्कूल, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी श्रीनिवास लुईस कर्नाटक का रहने वाला है और पिछले कुछ महीनों में 1100 से ज्यादा कॉल और मेल के जरिए धमकियां देता रहा।

पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवास अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा था। उसने कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ा देने की धमकी दी थी। जांच में पता चला कि इस मामले की शुरुआत दिल्ली हाई कोर्ट को मिली धमकी से हुई थी। गहन जांच के बाद आरोपी का पता कर्नाटक में चला और उसे वहां से गिरफ्तार किया गया।

अब आरोपी को दिल्ली लाया जा रहा है और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि उसने और कहां-कहां, किन शहरों में इस तरह की धमकियां दी हैं। दिल्ली समेत देशभर में हाल ही में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर फेक बम की धमकियों की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन धमकियों से संबंधित जगहों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है और सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की धमकियों फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close