Main Slideखेल

IPL में आज लखनऊ-दिल्ली की टक्कर, मयंक यादव के खेलने पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में आज बुधवार को एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। सीजन के पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल तेज गेंदबाज Mayank Yadav की प्लेइंग इलेवन में वापसी को लेकर था। इस पर टीम के हेड कोच Justin Langer ने साफ कर दिया है कि मयंक पूरी तरह फिट हैं और उन्हें पहले ही मैच में मौका मिल सकता है।

मयंक यादव ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2024 में Lucknow Super Giants के लिए किया था। उस सीजन में उन्होंने केवल चार मैच खेले, लेकिन 7 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और दो बार प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। हालांकि चोट के कारण उन्हें बीच सीजन से बाहर होना पड़ा।

इसके बाद 2025 सीजन में भी मयंक ज्यादा नहीं खेल पाए और सिर्फ दो मैचों में ही नजर आए, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए। इस तरह अब तक वह आईपीएल में कुल 6 मैच खेलकर 9 विकेट ले चुके हैं, लेकिन कोई भी सीजन पूरा नहीं खेल पाए हैं। बावजूद इसके लखनऊ ने उन पर भरोसा जताते हुए इस बार भी टीम में बरकरार रखा है।

आज के मुकाबले में Lucknow Super Giants और Delhi Capitals के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 4 और लखनऊ ने 3 मुकाबले जीते हैं। इकाना स्टेडियम के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 में दिल्ली को जीत मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि घरेलू मैदान पर लखनऊ जीत दर्ज करता है या दिल्ली अपनी बढ़त को और मजबूत करती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close