Main Slideप्रदेश

हरियाणा में तोशाम में तीन दिवसीय उन्नत सिंचाई मेला शुरू, मुख्यमंत्री ने की 107 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

भिवानी जिले के तोशाम कस्बे में इरीगेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इरीगेशन एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय उन्नत सिंचाई मेले का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। मुख्यमंत्री ने मेले में विभिन्न उन्नत सिंचाई उपकरणों के स्टॉलों का अवलोकन किया और तोशाम विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सिंचाई और अन्य विकास से जुड़ी 6 परियोजनाओं का कुल 107.61 करोड़ रुपये की लागत से उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तोशाम क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों में 258 परियोजनाओं के माध्यम से कुल 1,727.54 करोड़ रुपये का विकास कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने सिंचाई मंत्री Shruti Choudhary के मांगपत्र पर कई करोड़ों की नई योजनाओं की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने मंत्री श्रुति चौधरी के पिता पूर्व कृषि मंत्री चौ. सुरेंद्र सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्नत सिंचाई मेले में सांसद धर्मबीर सिंह , राज्यसभा सांसद किरन चौधरी , विधायक सुनील सांगवान, घनश्याम सर्राफ, कपूर वाल्मीकि और मंत्री कृष्ण बेदी सहित कई दक्षिण हरियाणा के विधायक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक पेट्रोल संकट के बावजूद भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर शून्य कर ईंधन की कीमतों को स्थिर रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा में गैस पाइपलाइन की लीज़ 3 लाख रुपये प्रति किलोमीटर से घटाकर केवल 1,000 रुपये प्रति किलोमीटर कर दी गई है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि 28 मार्च से प्रदेश में सरसों की खरीद शुरू हुई है, जो एमएसपी से ऊपर बिक रही है। रबी फसल के सभी उत्पादों को सरकार खरीद करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक हरियाणा के किसानों के खाते में 22 किश्तों में कुल 60,562 करोड़ रुपये जमा करने की जानकारी दी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close