Main Slideराजनीति

राघव चड्ढा ने मुंबई एयरपोर्ट पर सिर्फ 10 रुपए में चाय पी, यात्रियों को किफायती सुविधाओं का अनुभव कराया

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे में 10 रुपए में चाय पी, और इसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर किफायती और अच्छी सर्विस वाली सुविधा आम यात्रियों के लिए संभव है।

वीडियो में राघव चड्ढा ने बताया कि दिल्ली जाने से पहले उन्होंने फ्लाइट यात्री कैफे में चाय पी और वहां यात्रियों से बात की। सभी ने संतोष व्यक्त किया कि कीमत कम है, सर्विस बढ़िया है और पैसे वसूल हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने की शिकायतों के बाद यह पहल आम लोगों के लिए राहत की मिसाल है। राघव चड्ढा ने बताया कि वे संसद में महंगे प्रोडक्ट्स और आम आदमी के खर्च पर लगातार ध्यान दे रहे हैं। उनका यह अनुभव दिखाता है कि उपभोक्ता के लिए पॉकेट फ्रेंडली विकल्प उपलब्ध कराना संभव है।

उड़ान यात्री कैफे केंद्र सरकार की पहल है, जिसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने शुरू किया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को एयरपोर्ट पर किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण और साफ-सुथरा खाना-पीना उपलब्ध कराना है। पहला उड़ान यात्री कैफे दिसंबर 2024 में कोलकाता एयरपोर्ट में खोला गया था और यह अब यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक देश के अधिकांश प्रमुख एयरपोर्ट्स पर यह सुविधा उपलब्ध हो।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close