Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी के कौशांबी में पिकअप हादसा, तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

यूपी के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक सभी फतेहपुर जिले के करौली गांव के रहने वाले थे, जो मुंडन संस्कार कराकर पिकअप गाड़ी से प्रयागराज से लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, करौली गांव से लगभग 18 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। समारोह के बाद लौटते समय सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर हालत वाले मरीजों को प्रयागराज रेफर किया गया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close