Main Slideखेल

IPL 2026: पहले ही मैच में RCB को झटका दे सकती है सनराइजर्स हैदराबाद, ये तीन वजहें बना सकती हैं अंतर

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru का सामना Sunrisers Hyderabad से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। कागजों पर दोनों टीमें संतुलित और मजबूत नजर आ रही हैं, लेकिन कुछ ऐसे अहम पहलू हैं जहां हैदराबाद की टीम RCB पर भारी पड़ सकती है।

धाकड़ ओपनिंग जोड़ी से SRH को बढ़त

सनराइजर्स हैदराबाद के पास Abhishek Sharma और Travis Head की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी मौजूद है। दोनों बल्लेबाज पावरप्ले में ही मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा स्टैंड-इन कप्तान Ishan Kishan शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 317 रन बनाए और फाइनल में अहम अर्धशतक जड़ा। चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री उनके आक्रामक खेल को और खतरनाक बना सकती है।

RCB की कमजोर गेंदबाजी बन सकती है बड़ी परेशानी

RCB इस मैच में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज Josh Hazlewood के बिना उतरेगी, जो चोट के कारण बाहर हैं। वहीं Yash Dayal भी पूरे सीजन से बाहर हैं। ऐसे में Bhuvneshwar Kumar पर अतिरिक्त दबाव होगा। टीम के पास इन खिलाड़ियों का मजबूत विकल्प नहीं दिख रहा, जिसका फायदा SRH के बल्लेबाज उठा सकते हैं।

मजबूत मिडिल ऑर्डर और स्पिन के खिलाफ माहिर बल्लेबाज

SRH के पास मिडिल ऑर्डर में Heinrich Klaasen, Liam Livingstone और Nitish Kumar Reddy जैसे दमदार बल्लेबाज हैं। खासतौर पर क्लासेन को स्पिन के खिलाफ दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता है। ये खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में तेजी से रन बनाकर स्कोर 200 के पार पहुंचा सकते हैं। वहीं RCB के पास स्पिन विभाग में Suyash Sharma और Krunal Pandya के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं हैं। ऐसे में मिडिल ओवर्स में SRH के बल्लेबाज खुलकर रन बटोर सकते हैं। इन तीन अहम विभागों में बढ़त के चलते सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही मुकाबले में RCB को चौंका सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close