Main Slideप्रदेशराजनीति

बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- नीतीश कुमार नहीं तो मैं भी नहीं लड़ूंगा चुनाव

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान में हिस्सा लेने के लिए बेउर जेल में बंद मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को विधानसभा लाया गया। मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अहम बयान दिया।

अनंत सिंह ने कहा कि यह उनका आखिरी कार्यकाल है और अब उनके बच्चे राजनीति में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने साफ कहा, “नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।” उनका यह बयान मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच आया है, जिससे बिहार की सियासी गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है।

साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया कि वे एक महीने के भीतर जेल से बाहर आ जाएंगे और एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत पर भरोसा जताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जहां जाना चाहेंगे वहां जाएंगे।

अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर कहा कि उनमें भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण हैं, लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह निर्णय नीतीश कुमार करेंगे। मतदान के बाद अनंत सिंह पुलिस सुरक्षा में वापस जेल लौट गए, लेकिन उनके बयानों ने बिहार की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close