Main Slideराष्ट्रीय

हवाई जहाज के टॉयलेट में छुपकर कर रहा था स्मोकिंग, धुआं फैला तो यात्रियों में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। कहते हैं न कि कुछ लोगों को स्मोकिंग की आदत इतनी गंदी होती है कि वे जगह और समय तक भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार रात फुकेत से मुंबई आ रही फ्लाइट में देखने को मिला। एक 25 वर्षीय यात्री ने विमान के टॉयलेट में बैठकर स्मोकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में धुआं फैलने लगा, जिसे देख यात्रियों को लगा कि विमान में आग लग गई है। नतीजा यह हुआ कि पूरे प्लेन में अफरा-तफरी मच गई।

क्रू मेंबर्स और अन्य यात्रियों ने किसी तरह हालात संभाले और फ्लाइट को सुरक्षित मुंबई लैंड कराया गया। जैसे ही विमान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, आरोपी यात्री को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान दक्षिण मुंबई के नेपियंस रोड निवासी भव्य गौतम जैन (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

क्यों हुई गिरफ्तारी?

विमान के अंदर स्मोकिंग करना सख्त वर्जित है और यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को विमान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।यात्रियों की जान को खतराफ्लाइट के अंदर स्मोकिंग करना केवल नियमों का उल्लंघन ही नहीं बल्कि यात्रियों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती थी। यही वजह है कि अब आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है।हवाई यात्राओं के दौरान यात्रियों द्वारा गैर-जिम्मेदाराना हरकतें करने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं कभी मारपीट, तो कभी शराब पीकर हंगामा। लेकिन फ्लाइट के अंदर धुआं फैलाना एक बेहद खतरनाक लापरवाही है, जो सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close