खेल

Paris Olympics : वर्ल्ड चैंपियन यूई सुसाकी को हराकर विनेश फोगाट ने क्वार्टरफाइनल में की धमाकेदार एंट्री

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में मंगलवार को भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने वुमेंस रेसिलंग 50 किलोग्राम इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन यूई सुसाकी को हराकर क्वार्टरफाइनल में एंट्री कर ली है। यह विनेश का पहला मैच था और उसी मे उन्होंने दमदार जीत दर्ज की विनेश ने शुरुआत में पॉइंट खो दिए थे। वह अंत तक 0-2 से पीछे चल रही थीं, लेकिन अंतिम 20 सेकंड में उन्होंने सुसाकी को चौंकाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने 3-2 से हराकर सुसाकी को स्वर्ण पदक से वंचित कर दिया।

विनेश फोगाट का यह तीसरा ओलंपिक है। रियो में 2016 में उन्होंने ओलंपिक डेब्यू किया। वह महिलाओं की 48 किग्रा फ्रीस्टाइल कैटेगरी में थीं। घुटने की चोट के कारण उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। टोक्यो में 2021 में 53 किलो ग्राम में विनेश क्वार्टर फाइनल तक ही पहुंच पाई थीं।

रियो में विनेश फोगाट 10वें और टोक्यो में 9वें स्थान पर रही थीं। पिछले खेलों में 53 किलोग्राम में प्रतिस्पर्धा करने के बाद विनेश ने इस बार वजन घटाया और 50 किलोग्राम कैटेगरी में उतरीं। पेरिस ओलंपिक में विनेश का सामना अब क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच से होगा। 27 वर्षीय लिवाच ने 2018 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 50 किग्रा का कांस्य पदक जीता था। 2019 यूरोपीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close