Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मुहिम तेज, आज अमित शाह और योगी आदित्यनाथ संभालेंगे कमान

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों के बीच बीजेपी ने अपनी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मुहिम तेज कर दी है. पार्टी देश के अलग-अलग राज्यों में पदयात्राओं के जरिए विपक्ष के विरोध का जवाब दे रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता सड़कों पर उतरेंगे.

गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान के तहत पदयात्रा निकालेंगे. बीजेपी की इस मुहिम का असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिलेगा. संघ के गढ़ नागपुर में आयोजित पदयात्रा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे.

जयपुर में अश्विनी वैष्णव संभालेंगे मोर्चा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पदयात्रा की अगुवाई करेंगे. बीजेपी ने इस अभियान के जरिए विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन और उनके आरोपों के खिलाफ राजनीतिक जवाब देने की रणनीति बनाई है.

एक दिन पहले गोरखपुर में उतरे थे नितिन नवीन और सीएम योगी

इससे पहले बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लिया. पदयात्रा से पहले आयोजित जनसभा में नितिन नवीन और सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. बीजेपी का यह अभियान ऐसे समय में चल रहा है, जब SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में पार्टी अलग-अलग राज्यों में पदयात्राओं के जरिए अपने राजनीतिक अभियान को धार देने में जुटी है.

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close