Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

ताज होटल वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026’ का भव्य अनावरण

वाराणसी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प माह के अंतर्गत होने वाले राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट–सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण वाराणसी स्थित ताज होटल में किया गया।  ट्रॉफी का अनावरण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. उत्तम ओझा, डॉ. संजय चौरसिया, श्री सिद्धार्थ सिंह (एमएलसी एवं श्री बृजेश सिंह जी के सुपुत्र) सहित आयोजन से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

समारोह में कानपुर से पहुंचे अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेट खिलाड़ी जुड़वा भाई राहुल एवं रोहित की विशेष उपस्थिति रही। दोनों भाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। इस अवसर पर सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026 को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करना तथा खेल के माध्यम से उनके हौसले, प्रतिभा, आत्मविश्वास और जज्बे को देश के सामने लाना है।

राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी एवं टीमें हिस्सा लेंगी।
काशी की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरती पर होने जा रहा यह आयोजन दिव्यांग क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा और जज्बे को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। ट्रॉफी अनावरण समारोह के साथ ही प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां और उत्साह और तेज हो गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close