Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन, बॉलीवुड सितारों से सजी महफिल; फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ टैलेंट हंट का आयोजन

देहरादून। देहरादून में आयोजित 11वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DIFF 2026) का रविवार को दूसरा दिन रहा। तीन दिवसीय यह फिल्म फेस्टिवल 2 अक्टूबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा। फेस्टिवल के दूसरे दिन तूला’ज यूनिवर्सिटी और सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ कलाकारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण तूला’ज यूनिवर्सिटी रहा, जहां सुबह साढ़े 9 बजे गोवा की कोंकणी डॉक्यूमेंट्री ‘भांगर कलाकुसर कारीगरी’ की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा आदि कैलाश पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, ‘ब्राजील इन बनारस’ और कई शॉर्ट फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया। दृष्टिबाधित छात्रों के लिए ‘जॉली एलएलबी-3’ की विशेष स्क्रीनिंग भी रखी गई।

 

बॉलीवुड और टीवी सितारों ने बढ़ाई फेस्टिवल की रौनक

फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकार शामिल हुए। बॉलीवुड और ओटीटी से राजेश तैलंग, श्वेता त्रिपाठी, मुकेश ऋषि, दीपक पराशर, फिरोज खान, हेमंत पांडे और विजय विक्रम सिंह मौजूद रहे। वहीं टीवी इंडस्ट्री से हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान तेजवानी ने शिरकत की।

 

उत्तराखंड के कलाकारों में लोकगायक प्रीतम भरतवाण, मीना राणा, बलराज नेगी, मोहित घिल्डियाल, सुमन गौर और अमित वी कपूर समेत कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान कलाकारों ने फिल्मों, अभिनय और अपने अनुभवों को लेकर दर्शकों से संवाद भी किया।

 

उत्तराखंड टैलेंट हंट में युवाओं ने दिखाया हुनर

फेस्टिवल के दौरान उत्तराखंड टैलेंट हंट का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें 6 से 40 वर्ष तक के प्रतिभागियों को अभिनय, डांस, मिमिक्री और पोएट्री जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है। आयोजकों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय और उभरते कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close