राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 309 में से 163 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस को मिली 103 सीटें

राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक घोषित 309 शहरी स्थानीय निकाय सीटों के परिणामों में भाजपा ने सबसे ज्यादा 163 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में 103 सीटें आई हैं, जबकि 43 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। इन नतीजों के साथ ही राज्य की 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं में नए गवर्निंग बोर्ड के गठन का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव में कुल 38,889 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी।
उदयपुर में भाजपा ने बनाई बढ़त
उदयपुर नगर निगम के घोषित परिणामों में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त हासिल की है। अब तक सामने आए 15 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 5 वार्डों में सफलता मिली। कांग्रेस की ओर से संजय शर्मा ने वार्ड नंबर 1, हर्षवर्धन सिंह केलावत ने वार्ड नंबर 2, पूनम कुंवर ने वार्ड नंबर 17, किशनलाल भील ने वार्ड नंबर 65 और अरुण टाक ने जीत हासिल की। वहीं, भाजपा प्रत्याशियों में कुलदीप मेहता ने वार्ड 18, कुंदन चौहान ने वार्ड 19, जतिन श्रीमाली ने वार्ड 33, अलका गुर्जर ने वार्ड 34, मिनल कन्थालिया ने वार्ड 35, दीपक नागदा ने वार्ड 49, किरण कुमार जैन ने वार्ड 50, प्रमोद सामर ने वार्ड 51, उमेश मनवानी ने वार्ड 66 और वंदना प्रजापत ने वार्ड 68 से जीत दर्ज की।
कई वार्डों में मुकाबले के दिलचस्प नतीजे
उदयपुर के वार्ड नंबर 5 से आकाश वागरेचा विजयी रहे हैं। उन्हें राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के दामाद का भाई बताया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस प्रत्याशी साजिद खान ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 36 में भाजपा की डिम्पल कंवर विजयी रहीं। nराजस्थान के अन्य नगर निकायों में भी मतगणना और परिणामों का सिलसिला जारी है। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद अब स्थानीय स्तर पर बोर्ड गठन और अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।



