Main Slideप्रदेश
पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक, विधानसभा सत्र के बीच कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

चंडीगढ़: पंजाब में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह बैठक पंजाब विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर मुख्य सचिव की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के मुताबिक, कैबिनेट बैठक का एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के बीच होने वाली इस बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर सभी की नजरें टिकी हैं। हालांकि, कैबिनेट के एजेंडे और प्रस्तावों की आधिकारिक जानकारी बैठक से पहले सामने आने की संभावना है।







