Main Slideराजनीति

बांकीपुर उपचुनाव में उतरे प्रशांत किशोर, मुकाबला हुआ दिलचस्प

बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रशांत किशोरके नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह घोषणा मनोज भारती ने की। प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने के बाद बांकीपुर सीट का मुकाबला और दिलचस्प माना जा रहा है। उनके उम्मीदवार बनाए जाने से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। पार्टी अब आने वाले दिनों में प्रचार अभियान को तेज करने की तैयारी में जुट गई है।

दरअसल, यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें राज्यसभा के जरिए दिल्ली भेजा गया, जिसके चलते उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इस बीच Election Commission of India ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के तहत 6 जुलाई को गजट अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई तय की गई है। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close