Main Slideखेल

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को मिली टीम इंडिया U-19 में जगह, श्रीलंका दौरे के लिए दोनों टीमों का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी। दौरे पर भारतीय टीम श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की मल्टी-डे सीरीज खेलेगी। दोनों प्रारूपों के लिए 15-15 सदस्यीय अलग-अलग टीमों का चयन किया गया है। वनडे टीम में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। अन्वय का चयन इस दौरे की सबसे चर्चित खबरों में से एक रहा।

4 जुलाई से शुरू होगा दौरा

भारत और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 जुलाई को हम्बनटोटा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 6 जुलाई और तीसरा वनडे 9 जुलाई को होगा। वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की मल्टी-डे सीरीज खेली जाएगी। पहला मल्टी-डे मैच 13 से 16 जुलाई तक गाले में जबकि दूसरा मुकाबला 20 से 23 जुलाई तक कोलंबो में आयोजित होगा।

भारत अंडर-19 वनडे सीरीज कार्यक्रम
पहला वनडे – 4 जुलाई, हम्बनटोटा
दूसरा वनडे – 6 जुलाई, हम्बनटोटा
तीसरा वनडे – 9 जुलाई, हम्बनटोटा
भारत अंडर-19 मल्टी-डे सीरीज कार्यक्रम
पहला मैच – 13 से 16 जुलाई, गाले
दूसरा मैच – 20 से 23 जुलाई, कोलंबो
भारत अंडर-19 वनडे टीम

यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा और इशान सूद।

भारत अंडर-19 मल्टी-डे टीम

यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र और चिगुरुपति वेंकट।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close