Main Slideशिक्षा

AKTU में पेपर लीक का बड़ा मामला, बीटेक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द

लखनऊ स्थित Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU) में बीटेक कंप्यूटर साइंस के छठे सेमेस्टर की परीक्षा पेपर लीक होने के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब नोएडा के एक परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान एक छात्र के पास से नकल की पर्चियां बरामद हुईं। इन पर्चियों में वही सवाल और जवाब मौजूद थे, जो परीक्षा में पूछे गए थे। इसके अलावा एक छात्र के मोबाइल फोन में भी कथित तौर पर प्रश्नपत्र मिला।

जांच के दौरान सामने आया कि परीक्षा खत्म होने से पहले ही कंप्यूटर साइंस का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम चैनलों पर वायरल हो गया था। नोएडा के एक कॉलेज की शिकायत के बाद साइबर सेल ने मामले की औपचारिक जांच शुरू की। इस घटना ने यूनिवर्सिटी की डिजिटल परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा गठित आंतरिक जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट भी प्रशासन को सौंप दी है। इसी बीच गाजियाबाद के एक परीक्षा केंद्र से भी पेपर लीक का मामला सामने आया। यहां एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में छात्र ने दावा किया कि परीक्षा के दिन दोपहर करीब 1:35 बजे से ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा था।

तकनीकी जांच के दौरान अधिकारियों ने वायरल दस्तावेज से जुड़े आईपी एड्रेस का पता लगाया, जो नोएडा के एक कॉलेज द्वारा संचालित परीक्षा केंद्र से जुड़ा मिला। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीटेक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पेपर लीक के स्रोत की पड़ताल की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close