Main Slideराजनीति

पश्चिम बंगाल में BJP 150 से ज्यादा सीटों पर चल रही आगे, ममता की TMC को बड़ा नुकसान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। अब तक के ट्रेंड्स के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बहुमत के जादुई आंकड़े 148 को पार कर लिया है। दोपहर तक कई सीटों के अंतिम नतीजे भी घोषित होने की उम्मीद है।

राज्य में इस बार दो चरणों में मतदान कराया गया था। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। मतदान के बाद आज मतों की गिनती की जा रही है, जिससे यह तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

इस चुनाव में एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने के लिए मैदान में हैं, तो वहीं बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

इस बार कुल 294 सीटों के बजाय 293 सीटों पर ही मतगणना हो रही है। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायतों के चलते चुनाव आयोग ने वहां की वोटिंग रद्द कर दी थी। अब इस सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान कराया जाएगा, जबकि इसके नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।

इसके अलावा दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर भी पुनर्मतदान कराया गया। यह मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, पुनर्मतदान का फैसला निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया था। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अंतिम नतीजों में किस पार्टी को पश्चिम बंगाल की सत्ता मिलती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close