Main Slideराजनीति

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना: कहा – इस बार हार की सेंचुरी लगेगी, NDA की बनेगी हैट्रिक

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम के बरपेटा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की हार की सेंचुरी लगेगी और यह रिकॉर्ड असम की जनता बनाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार असम की जनता ने दो काम तय कर लिए हैं—एक, राज्य में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक होगी और दूसरा, दिल्ली में बैठे कांग्रेस के “शाही परिवार” की हार का नया रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी “नेशन फर्स्ट” के मंत्र के साथ मां भारती की सेवा में समर्पित है और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कभी जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर नहीं जाती, जबकि भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ अपने कामकाज का हिसाब देती है। प्रधानमंत्री ने असम की जनता से अपील करते हुए कहा कि उनका वोट विकसित असम की नींव को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम कर रही है, जहां तक पहुंचना असम के लोगों का अधिकार है।

कांग्रेस पर फिर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के पास कभी लंबी अवधि का विजन नहीं रहा और वह केवल शॉर्ट-टर्म फायदों और भ्रष्टाचार पर केंद्रित रही। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में असम को डर और अस्थिरता से बाहर निकालने पर काम किया गया, जबकि आने वाला दशक राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और उसकी पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए समर्पित होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close