Main Slideप्रदेश

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार को पूजा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। मंगलवार होने के कारण मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। पूजा-अर्चना के दौरान अचानक भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंदिर परिसर में पहले से ही बैरिकेडिंग और लाइन व्यवस्था की गई थी तथा सुरक्षा के लिए लोग तैनात थे। इसके बावजूद अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह से सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक शोर मचने के बाद भगदड़ की स्थिति बन गई। यह मेला वर्षों से लगता आ रहा है और हर बार व्यवस्थाएं ठीक रहती हैं, लेकिन इस बार अचानक हुए हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और भगदड़ के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close