Main Slideप्रदेश

बादशाहपुर में 22 मार्च को होगी भव्य महारैली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राव नरबीर सिंह लेंगे अध्यक्षता

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 मार्च को सेक्टर-91 के कांकरोला गांव में भव्य महारैली का आयोजन होगा। इस महारैली की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने और करोड़ों की विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे।

भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने बताया कि राव नरबीर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि कई नई सड़कों का निर्माण और पुरानी सड़कों का पुनर्निर्माण किया गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। इसके अलावा जल निकासी की समस्या को कम करने के लिए व्यापक स्तर पर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया गया है।

सर्वप्रिय त्यागी ने इस महारैली को ऐतिहासिक करार देते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close