Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के 16 दिन: ट्रंप बोले- ईरान पूरी तरह तबाह, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा में दुनिया दे सहयोग

नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को 16 दिन हो चुके हैं। इस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए गए हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि इस युद्ध में ईरान को पूरी तरह पराजित कर दिया गया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने सैन्य और आर्थिक मोर्चे पर ईरान को पूरी तरह से हरा दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि Strait of Hormuz से तेल लेने वाले देशों को इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए और अमेरिका इसमें उनकी मदद और समन्वय करेगा।

ट्रंप ने लिखा कि दुनिया के जो देश होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल प्राप्त करते हैं, उन्हें इस महत्वपूर्ण मार्ग का ध्यान रखना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने में सहयोग करेगा कि इस क्षेत्र में आवाजाही सुचारू रूप से जारी रहे।

होर्मुज की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की तैयारी

ईरान के Kharg Island पर हमले की घोषणा के एक दिन बाद ट्रंप ने कहा कि कई देश इस रणनीतिक मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए अपने युद्धपोत भेजने पर विचार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, अगर ईरान जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश करता है तो उससे प्रभावित देश अमेरिका के साथ मिलकर इसे खुला रखने के लिए कदम उठाएंगे।

ट्रंप ने उम्मीद जताई कि China, France, Japan, South Korea और United Kingdom सहित कई देश इस मिशन में अपने जहाज भेज सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका क्षेत्र में ईरानी नौकाओं और जहाजों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।

होर्मुज पर ईरान का भी आया बयान

उधर ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है। उनके मुताबिक यह मार्ग सभी देशों के लिए खुला है, लेकिन अमेरिकी और इजरायली जहाजों के लिए इसे बंद किया गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जो देश ईरान या उसके सहयोगियों पर हमला कर रहे हैं, उनके जहाजों और टैंकरों को ही रोका जा रहा है। बाकी देशों के लिए इस समुद्री मार्ग से आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close