Main Slideमनोरंजन

भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा, कोच गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किए दर्शन

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने 8 मार्च को ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के कई फोटोज और वीडियोज सामने आए। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

शनिवार को गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने मंदिर में ट्रॉफी के साथ पूजा-अर्चना की और मंदिर के अधिकारियों व पुजारियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान उन्होंने “गणपति बप्पा मोरिया” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी जीत का जश्न मनाया।

इससे पहले, T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कई खिलाड़ी और ICC चेयरमैन जय शाह हनुमान मंदिर गए थे, जिसे लेकर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने सवाल उठाए थे। इसके बाद गौतम गंभीर और देवजीत सैकिया ने उनकी आलोचना की थी। इस बार ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाने पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने वाली हैं।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। पूरे सफर में भारत को केवल दक्षिण अफ्रीका से एक हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब भारतीय टीम का लक्ष्य अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है। कोच गौतम गंभीर ने बताया कि आगामी IPL के समापन तक टीम का मुख्य ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close