Main Slideमनोरंजन

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से की शादी, परिवार की मर्जी के खिलाफ लिया फैसला

महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब छह महीने से एक-दूसरे को जानते थे और इसी रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शादी का फैसला लिया।

मोनालिसा के इस कदम से उनका परिवार और कई फैंस हैरान हैं। दिलचस्प बात यह है कि करियर की शुरुआत में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कभी शादी नहीं करेंगी। उस समय उनका कहना था कि उनके माता-पिता भी चाहते हैं कि वह अपनी मर्जी से ही शादी करें। मोनालिसा ने तब कहा था कि वह कभी शादी के लिए हां नहीं कहेंगी और अपने माता-पिता को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगी।

हालांकि अब हालात बदल चुके हैं। मोनालिसा ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर फरमान खान से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी आगे की योजना के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने बताया कि वह और फरमान केरल घूमने आए थे। उन्हें यहां का माहौल, मंदिर और लोग काफी पसंद आए। इसी वजह से उन्होंने केरल के एक मंदिर में शादी करने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब दोनों केरल में ही रहने की कोशिश करेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार मोनालिसा और फरमान खान ने तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर मंदिर में शादी की है। बताया जा रहा है कि दोनों ने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। मोनालिसा का आरोप है कि उनके परिवार की ओर से उन पर दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। इसी कारण उन्होंने घर से दूर केरल में शादी करने का फैसला किया और अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद मांगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close