Main Slideराष्ट्रीय

ओडिशा में 23 वर्षीय युवती से दो बार दुष्कर्म के बाद हत्या, प्रेमी और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 23 साल की एक युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, युवती के साथ पहले उसके प्रेमी ने और बाद में मदद का झांसा देने वाले एक अजनबी ने अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 22 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भागने की योजना बनाकर निकली थी। प्रेमी ने उससे शादी का वादा किया और एक मंदिर में मिलने के लिए बुलाया। लेकिन वह उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।

अजनबी ने लिफ्ट देने के बहाने किया दुष्कर्म

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जब युवती बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी झारखंड का रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा। वह मोटरसाइकिल से पारादीप की ओर जा रहा था। उसने युवती को लिफ्ट देने की पेशकश की। आरोप है कि वह उसे पारादीप शहर में अपने किराए के मकान की छत पर ले गया, जहां उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद आरोपी ने युवती को इमारत की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन सुबह उसका शव बरामद किया गया।मृतका के भाई ने 22 फरवरी की शाम को बहन के घर न लौटने पर तिरतोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 23 फरवरी को शव मिलने के बाद अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया। 25 फरवरी को मृतका के भाई ने पारादीप मॉडल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close