Main Slideखेल

T20 वर्ल्ड कप 2026: पल्लेकेले में पाकिस्तान के लिए करो या मरो मुकाबला, श्रीलंका से 65 रन से जीत जरूरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 चरण का रोमांच चरम पर है। 28 फरवरी को ग्रुप-2 में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड अपने तीनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जबकि श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति लेकर आया है।

पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में पाकिस्तान को केवल जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को कम से कम 65 रन से जीत हासिल करनी होगी या लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर के भीतर मैच खत्म करना होगा। यदि टीम ऐसा करने में नाकाम रहती है, तो वह सुपर-8 ग्रुप-2 में तीसरे स्थान पर रहते हुए बाहर हो जाएगी और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

पाकिस्तान की अगुआई सलमान अली आगा कर रहे हैं। टीम में बाबर आजम, फखर जमान, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं श्रीलंका की कप्तानी दसुन शनाका के हाथों में है और टीम में कुसल मेंडिस, वानिंदू हसरंगा और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

T20 में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पाकिस्तान ने 14 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 10 बार सफलता मिली है। आंकड़ों के लिहाज से पाकिस्तान आगे जरूर है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में दबाव अक्सर समीकरण बदल देता है।

संभावित टीमें

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा। अब देखना होगा कि पाकिस्तान दबाव में कैसा प्रदर्शन करता है और क्या वह सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रख पाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close