Main Slideतकनीकीराष्ट्रीय

AI में डर नहीं, भारत देखता है भविष्य, पेश किया MANAV विजन – पीएम मोदी बोले

नई दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का औपचारिक शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres, फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron समेत कई देशों के प्रतिनिधि और वैश्विक टेक कंपनियों के प्रमुख मौजूद रहे।समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारत AI में डर नहीं, बल्कि भविष्य देखता है।

भारत के पास सबसे बड़ा युवा और टेक टैलेंट

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक AI समिट है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है और यहां विशाल टेक टैलेंट पूल मौजूद है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से एक बड़े टेक-इनेबल्ड इकोसिस्टम के रूप में उभर रहा है और AI के क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए युवा प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और स्पष्ट नीतियां देश की ताकत हैं।उन्होंने कहा कि इस समिट का भारत में आयोजन न सिर्फ देश, बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय है। कुछ लोग AI में भय देखते हैं, कुछ इसे भाग्य मानते हैं, लेकिन भारत इसे भविष्य के रूप में देखता है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानव इतिहास में समय-समय पर ऐसे टर्निंग प्वाइंट आते हैं, जो सभ्यता की दिशा बदल देते हैं। वर्तमान दौर भी वैसा ही है। ऐसे में हमें यह तय करना होगा कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का कैसा स्वरूप सौंपेंगे।उन्होंने AI को लोकतांत्रिक और सभी के लिए सुलभ बनाने पर बल देते हुए कहा कि तकनीक मानव को कच्चा माल न बनाए, बल्कि उसे सशक्त बनाए।

MANAV विजन की रूपरेखा

समिट के दौरान प्रधानमंत्री ने AI के लिए ‘MANAV’ विजन प्रस्तुत किया।

M – नैतिक और एथिकल सिस्टम

A – जवाबदेह शासन

N – राष्ट्रीय संप्रभुता

A – सुलभ और समावेशी व्यवस्था

V – वैध और न्यायसंगत ढांचा

उन्होंने कहा कि AI का विकास मानव-केंद्रित होना चाहिए और इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। 16 से 21 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ भारत मंडपम में 16 से 21 फरवरी तक चलने वाले इस AI एक्सपो को लेकर युवाओं और शोधकर्ताओं में खासा उत्साह है। लाखों छात्रों और रिसर्चर्स ने इसमें पंजीकरण कराया है। आयोजन का समय अब सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया गया है, जो पहले शाम 6 बजे तक सीमित था। गुरुवार को आम लोगों के लिए प्रवेश बंद रहा, जबकि 20 और 21 फरवरी को एक्सपो आम जनता के लिए फिर से खोला जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close