Main Slideप्रदेश

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, विपक्ष पर लगाया लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करने का आरोप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को विपक्ष की वास्तविक भूमिका समझने के लिए अपना इतिहास पढ़ना चाहिए। उनका आरोप है कि कांग्रेस ने लंबे शासनकाल के बावजूद देश को अपेक्षित विकास नहीं दे पाया।

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि कांग्रेस ने लगभग 55 वर्षों तक देश पर शासन किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 11 वर्षों का है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने लंबे शासनकाल के बावजूद देश को किस स्थिति में छोड़ा गया और दावा किया कि केंद्र सरकार ने कम समय में विकास और सुशासन की नई मिसाल पेश की है।

सैनी ने विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपमान का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि कांग्रेस ने शायद ही कोई संस्था छोड़ी हो जिसका अपमान न किया हो—चाहे वह भारत के राष्ट्रपति हों, उपराष्ट्रपति, चुनाव आयोग, संसद या संविधान। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में देश का नाम दुनियाभर में ऊंचा किया, जबकि कांग्रेस विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करने का काम करती रही। सैनी ने कांग्रेस पर यह भी निशाना साधा कि उन्होंने देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद, संविधान और चुनाव आयुक्त के प्रति लगातार टिप्पणी की है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चुनौतीपूर्ण है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close