Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ में 7वीं मंजिल से टूटकर सरसराती हुई नीचे गिरी लिफ्ट, अंदर थे LDA उपाध्यक्ष, सभी लोग सुरक्षित

लखनऊ की सीजी सिटी में CSI टावर्स के बी ब्लॉक में लिफ्ट 7वीं मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। लिफ्ट में उस समय कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार सहित मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह और अधीक्षण अभियंता नवीन कुमार शर्मा समेत अन्य इंजीनियर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। अचानक तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट तेज झटकों के साथ नीचे खिसक गई। दरवाजा खुल नहीं सका, जिससे अधिकारी कुछ समय के लिए अंदर फंसे रहे। घटना के बाद तुरंत कर्मचारियों और इंजीनियरों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लिफ्ट लगाने वाली कंपनी ओटिस और उसकी एजेंसी ‘मेसर्स असलम आगा एंड कंपनी’ के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जोन-1 के इंजीनियर ने सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में तहरीर दी है। उपाध्यक्ष ने जोन-1 के अधिशासी अभियंता मनीष कुलश्रेष्ठ पर भी नाराजगी जताई। यह घटना लिफ्ट की क्वालिटी, रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। CSI टावर्स जैसे बड़े प्रोजेक्ट में इस तरह की खराबी होना चिंता का विषय है और विभागीय निगरानी की अहमियत को उजागर करता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close