Main Slideप्रदेश

पंजाब में धान की रिकॉर्ड खरीद से किसानों को बड़ी राहत

पंजाब की किसानी और पंजाब की जवानी आज राज्य के विकास की नई कहानी लिख रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की तरक्की और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। खेतों तक बेहतर सिंचाई व्यवस्था पहुँचाने, फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने और हर फसल की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने में सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है।

धान की रिकॉर्ड खरीद—150 लाख टन से अधिक की आवक

इस साल पंजाब में धान की रिकॉर्ड खरीद हुई है। राज्य की मंडियों में अब तक लगभग 150 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है। सभी मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पहले से सुनिश्चित की गई थीं, जिससे खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सकी। सरकार ने किसानों के खातों में सीधे 32,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर कर दी है, जिससे उन्हें तुरंत आर्थिक राहत मिली है।

1,800 से अधिक मंडियों में सुचारू खरीद प्रक्रिया

मान सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में 1,800 से अधिक मंडियों में धान की खरीद बिना किसी रुकावट जारी है। सरकार का संकल्प है कि किसानों की मेहनत से पैदा हुए धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। हर मंडी में भंडारण, तुलाई और भुगतान की उचित व्यवस्था की गई है, जिससे किसान आसानी से अपनी फसल बेच सकें और किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close