उत्तर प्रदेशप्रदेश
लखनऊ कांग्रेस में नई ऊर्जा, नागेंद्र सिंह चौहान को सौंपी प्रवक्ता की कमान

लखनऊ। लखनऊ जनपद के बख्शी का तालाब विकासखंड अंतर्गत कठवारा गांव निवासी कांग्रेस के तेज़ तर्रार नेता नागेंद्र सिंह चौहान पुत्र स्व राम चंद्र सिंह को लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला महासचिव के पद पर मनोनीत कर ज़िला प्रवक्ता का दायित्व देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
वही नागेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमे सौंपी है उस पर मै शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा और कांग्रेस विचारधारा वाले लोगो को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस संगठन से जोड़कर और मजबूत करने का प्रयास करूंगा और शीर्ष नेतृत्व ने हम पर जो विश्वास दिखाया है उसको और मज़बूत करने का भरसक प्रयास करूंगा।








