Main Slideराष्ट्रीय

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX बरामद, दिल्ली-NCR को दहलाने की साजिश नाकाम

देश में एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में स्थित एक डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX, दो AK-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की है, जिससे दिल्ली-NCR को दहलाने की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, यह बरामदगी मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर हुई। इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक अन्य डॉक्टर को भी हिरासत में लिया गया था, जिसकी जानकारी के आधार पर फरीदाबाद में छापा मारा गया।

फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं। बरामद विस्फोटक सामग्री और हथियारों के स्रोत के साथ-साथ इनके इस्तेमाल की संभावित साजिश को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close