Main Slideराष्ट्रीय

दिवाली से पहले घर से इन चीज़ों को करें बाहर, वर्ना नहीं होगा मां लक्ष्मी का वास

लखनऊ। इस बार पूरे देश में 20 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों ने अभी से घर में तैयारियां कर दी हैं। वास्तु के अनुसार हमारे घर में कई ऐसी छोड़ देते हैं जिससे घर पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें दिवाली से पहले घर से निकाल फेंक देना चाहिए।

टूटे बर्तन

कई बार कप, प्लेट सहित कई चीजें ऐसी होती हैं तो थोड़ी सी टूट या चटक जाती हैं। फिर भी हम उनका इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसी चीजों को तुरंत घर से हटा देना चाहिए।

टूटा हुआ कांच

इस तरह का कांच दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है। इसलिए अगर आपके घर पर कोई खिड़की, दरवाजा आदि का कांच टूटा हैं तो तुरंत उसे बदलवा दें। इसके साथ ही टूटा हुआ शीशा, गिलास, तस्वीर आदि को फेंक देना चाहिए।

फर्नीचर

वास्तु के अनुसार माना जाता है कि टूटा हुआ फर्नीचर का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए इसे तुरंत हटा देना चाहिए।

खंडित मूर्तियां

कई बार हमें भगवान की मूर्तियां इतनाी ज्यादा प्रिय लगती हैं कि टूट जाने के बाद भी उन्हें हम नहीं हटाते है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से आप अपने घर खुद की दुर्भाग्य को प्रवेश करा रहे हैं। इसलिए अगर आपके घर पर भी कोई खंडित मूर्ति हैं तो उसे किसी मंदिर, पीपल, बरगद के पेड़ के नीचे रख सकते हैं।

इलेक्ट्रानिक समान

हर किसी के घरों में इलेक्ट्रानिक समान का खूब इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन खराब इलेक्ट्रानिक्स को फेंकने के बजाय उसे संभाल कर रख लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि खराब इलेक्ट्रानिक से कुंडली में वास्तु और शनि दोष लगता है। इसलिए अगर आपके घर पर भी खराब इलेक्ट्रानिक की चीजें पड़ी हैं तो तुरंत उसे सही करा लें या फिर फेंक दे।

घड़ी

वास्तु के अनुसार बंद घड़ी का सीधा संबंध आपके और परिवार की तरक्की से है। इसलिए अगर कोई बंद घड़ी पड़ी हुई हैं तो उसे करा लें या फिर फेंक दे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close