Main Slideप्रदेश

पंजाब में 3,000 से अधिक खेल मैदानों का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगा बड़े पुरस्कार और बेहतर सुविधाएं

पंजाब के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य में 3,000 से अधिक खेल मैदानों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैदान तो हैं, लेकिन खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं और इसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब का खेलों में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है और खेलों के कारण युवा बुरी आदतों से दूर रहते हैं। उन्होंने यह भी गर्व के साथ बताया कि चार खेलों के कप्तान पंजाबी हैं, जो राज्य के लिए बहुत बड़ा गौरव है।

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कारों का ऐलान किया। कॉमनवेल्थ या एशियाई खेलों में गोल्ड मैडल जीतने पर 1 करोड़ रुपए, सिल्वर मैडल पर 75 लाख रुपए और ब्रॉन्ज मैडल पर 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, ओलंपिक की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को पहले ही वित्तीय सहायता दी जाएगी और उन्हें 300 प्रशिक्षक उपलब्ध कराए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और पंजाब के खिलाड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने खेलों को ऐसा मंच बताया, जहां जीतने और हारने वाले एक-दूसरे का सम्मान करना और हार मानना सीखते हैं।

विरोधियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी गाड़ियों में विशेष निर्देश भेजे जाते थे, जिन्हें पुलिस को बताया जाता था कि रोकना नहीं है, ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती उर्वर है और हर प्रयास सफल होगा। उनका मकसद राज्य को फिर से रंगीला पंजाब बनाना और पंजाबियों के प्यार का कर्ज चुकाना है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close