उत्तर प्रदेश में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं, जिनमें गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज, गोंडा, कासगंज, कानपुर देहात, ललितपुर और मिर्जापुर जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। साथ ही अयोध्या मंडल के कमिश्नर का भी तबादला कर दिया गया है।
ये अधिकारी हुए स्थानांतरित:
नेहा शर्मा – जिलाधिकारी, गोंडा
मोनिका रानी – जिलाधिकारी, बहराइच
गौरव दयाल – मंडलायुक्त, अयोध्या
राजेश कुमार – सचिव, गृह एवं सतर्कता विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
कृष्णा करूणेश – जिलाधिकारी, गोरखपुर
दीपक मीणा – जिलाधिकारी, गाजियाबाद
रवीन्द्र कुमार मंदर – जिलाधिकारी, प्रयागराज
मनीष कुमार वर्मा – जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर
मेधा रूपम – जिलाधिकारी, कासगंज
प्रणय सिंह – अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड
आलोक सिंह – जिलाधिकारी, कानपुर देहात
कपिल सिंह – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
अक्षय त्रिपाठी – जिलाधिकारी, ललितपुर
अमनदीप कुत्ती – विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन
पवन कुमार गंगवार – विशेष सचिव, राज्य संपत्ति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी, उत्तर प्रदेश शासन
प्रियंका निरंजन – जिलाधिकारी, मिर्जापुर
जयनाथ यादव – संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, उत्तर प्रदेश
प्रणता ऐश्वर्या – विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
मिनिष्ती एस. – सचिव, वित्त विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
प्रमोद कुमार उपाध्याय – गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश
डॉ. सारिका मोहन – सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
अमृत त्रिपाठी – मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी
विमल कुमार दुबे – मंडलायुक्त, झांसी
प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की कवायद
सरकार की इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को नियमित कार्य दक्षता और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नए जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को जल्द ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।