आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर लगा शारीरिक शोषण का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर जीता था। अब आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल के लिए बुरी खबर सामने आई है। उनके ऊपर एक महिला ने मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ इंदिरापुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़िता ने पहले इंटीग्रेटिड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम के जरिए शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद से ही पुलिस जांच कर रही थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी यश दयाल से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम भी हुआ। लेकिन यश ने शादी का दिलासा देकर उसे धोखा दे दिया। पीड़िता ने पुलिस को कई साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे।
यश दयाल साल 2022 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। अपने शुरुआती दो सीजन वह गुजरात टाइटंस की तरफ से खेले थे। तब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने केकेआर के खिलाफ आखिरी ओवर में 30 लुटा रन दिए थे, तब रिंकू सिंह ने उनके ओवर में पांच छक्के लगाए थे। फिर उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए ही गुजरात टाइटंस ने उन्हें रिलीज कर दिया।