Main Slideराजनीति

आरजेडी MLC उर्मिला ठाकुर का विवादित बयान, कहा – महादेव के बाद लालू प्रसाद यादव ही कलयुग में जिंदा भगवान हैं

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी दलों ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बीच विवादित बयानबाजियां भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला आरजेडी MLC उर्मिला ठाकुर के विवादित बयान का है। उन्होंने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को जिंदा भगवान बता दिया है और उनकी तुलना भगवान शंकर से कर दी है।

MLC उर्मिला ठाकुर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में बीआर अंबेडकर के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने ये विवादित बयान दे डाला। आरजेडी MLC ने भगवान शिव की तरह लालू प्रसाद को भगवान बता दिया।

MLC उर्मिला ठाकुर ने भगवान भोलेनाथ से लालू प्रसाद की तुलना करते हुए कहा, “एक भगवान शिव थे, दूसरा कलयुग में जिंदा भगवान लालू प्रसाद हैं।” इतना ही नहीं, उर्मिला ठाकुर ने भीष्म पितामह, भगवान कृष्ण, भगवान पुरुषोत्तम राम से भी लालू की तुलना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह इन देवताओं का कोई स्थान नहीं ले सकता, उसी तरह लालू प्रसाद का कोई दूसरा स्थान नहीं ले सकता।

उर्मिला ठाकुर ने लालू प्रसाद को राजनीति का भीष्म पितामह करार दिया। उन्होंने कहा, “बहुत सारे पुरुष पैदा हुए लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम का स्थान कोई नहीं ले पाया। बहुत सारे MLA, एमपी, मंत्री, राज्यपाल प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सब कोई पैदा हुए लेकिन बाबू लालू प्रसाद का स्थान न कोई ले पाया है और न ले पाएगा। उर्मिला ठाकुर ने इशारों में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 1990 से पहले जो लोग सत्ता में थे, अब सत्ता में कभी नहीं आएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close