उत्तर प्रदेश

पद्म भूषण सम्मानित दाजी लखनऊ में, बाबूजी आश्रम में होंगे ध्यान सत्र

लखनऊ। श्री राम चंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस ध्यान के वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक कमलेश डी पटेल दाजी का रविवार, 22 जून, 2025 को लखनऊ में शुभ आगमन हो रहा है। हार्टफुलनेस संस्था विश्व के 160 से अधिक देशों में ध्यान के माध्यम से मानव सेवा में नि:शुल्क प्रयासरत है। दाजी आध्यात्मिक गुरुओं की एक शताब्दी पुरानी परम्परा में चौथे हैं। वर्ष 2023 में उन्हें आध्यात्मिकता में विशिष्ट सेवा के लिए भारत गणराज्य के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

मार्च 2024 में उन्हें शांति स्थापना और आस्था के लिए राष्ट्रमंडल का वैश्विक राजदूत नामित किया गया। दाजी पर्यावरणविद् भी हैं। उनके मार्गदर्शन में फॉरेस्ट बाय हार्टफुलनेस कार्यक्रम लुप्तप्राय प्रजातियों के पौधों को संरक्षित एवं बढ़ोत्तरी के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने इंटरनेशनल बेस्टसेलर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें द हार्टफुलनेस वे, डिजाइनिंग डेस्टिनी, द विज़्डम ब्रिज, स्पिरिचुअल एनाटॉमी और नवीनतम द पावर ऑफ पैराडॉक्स प्रमुख हैं।

राजधानी में उनके आगमन पर आईआईएम रोड स्थित बाबूजी मेमोरियल आश्रम में विशेष ध्यान सत्रों का आयोजन 22 से 24 जून, 2025 तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, फतेहगढ़, कानपुर व उन्नाव के बाद उनका राजधानी आगमन हो रहा है। राजधानी के बाद प्रयागराज और वाराणसी में भी उनका आध्यात्मिक सत्र प्रस्तावित है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close