Main Slideखेल

आईपीएल 2025 : मुंबई और दिल्ली के बीच आज प्लेऑफ की जंग

मुंबई। IPL 2025 में 21 मई की तारीख बेहद अहम होने वाली है। आज के मुकाबले से तय हो सकता है कि कौन-सी टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बनेगी। वानखेड़े स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी।

मुंबई इंडियंस के पास आज का मुकाबला जीतने का सुनहरा मौका है। अगर हार्दिक की अगुवाई वाली टीम अपने घर में आज दिल्ली को हरा देती है, तो उनके 16 अंक हो जाएंगे और वे प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम का इस सीजन का सफर खत्म हो जाएगा। दिल्ली के लिए यह मुकाबला और भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई की घरेलू परिस्थितियों में अक्षर पटेल की टीम को जबरदस्त संघर्ष करना पड़ा है।

दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 20 बार बाजी मारी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। वानखेड़े स्टेडियम में ये अंतर और भी साफ दिखता है। यहां अब तक दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 7 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली सिर्फ 3 बार ही जीत दर्ज कर सकी है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए हालात काफी मुश्किल हैं। प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए उन्हें न सिर्फ आज का मैच जीतना होगा, बल्कि अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबल में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में दिल्ली के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है। यही वजह है कि क्रिकेट फैंस को आज वानखेड़े स्टेडियम में एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close