Main Slideराष्ट्रीय

एम्स दिल्ली ने कैंसिल की सभी डाक्टरों और नर्सों की छुट्टियां

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दिल्ली एम्स ने आज संस्थान में सभी की डाक्टर्स, नर्सेज,अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। संस्थान ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी सभी को दी है। नोटिस में कहा गया कि एम्स दिल्ली में सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द की जा रही हैं। इससे पहले सफदरजंग अस्पताल ने भी अपने यहां कर्मचारियों और नर्स व डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी है।

नोटिस में कहा गया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के अनुसार, आज 9 मई से अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी को मेडिकल आधार को छोड़कर स्टेशन अवकाश सहित किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, पहले से स्वीकृत छुट्टी, यदि कोई हो, रद्द कर दी गई है और छुट्टी पर गए अधिकारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है।

सफदरजंग अस्पताल ने आदेश जारी कर छुट्टियां रद्द करने की जानकारी दी है। आदेश वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज व सफदरजंग अस्पताल की प्राचार्य गीतिका खन्ना के ओर से जारी किया गया। इसमें कहा गया कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी फैकल्टी की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। डॉक्टरों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सफदरजंग अस्पताल में फैकल्टी(डॉक्टर) की छुट्टियां शुरू हो गई है। जानकारी दे दें कि अस्पताल का आधा स्टाफ (डॉक्टर) इस दौरान छुट्टियों पर रहते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close