भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को दिया मुंहतोड़ जवाब, कई आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के जवानों को किया ढेर
![](https://liveuttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/02/Firing_on_border_by_Pakistan_Army_File_Pic__1551184662.avif)
जम्मू – कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक़, भारतीय सेना ने LOC पर कई आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के जवानों को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बीते 4 फरवरी की रात को पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के समर्थन से बट्टल सेक्टर में एक भारतीय सेना चौकी पर हमला करने की कोशिश की थी।
भारतीय सेना इस कारिस्तानी का भीषण जवाब दिया। इसी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के कई सैनिक मारे गए हैं। बता दें कि आधिकारिक जानकारी केवल क्लेमोर (माइन विस्फोट) के बारे में सामने आई है। बाकी जानकारी की अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
भारतीय सेना ने बरपाया कहर
अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा भारती की चौकी पर हमले का भारतीय सैनिकों ने तुरंत जवाब दिया। सैनिकों ने भीषण फायरिंग की जिसमें पाकिस्तान की ओर 5 लोगों को मार गिराया गया। इसके एक घंटे बाद आतंकियों की सहायता पार्टी अपने लोगों के शवों को वापस लेने आई। इस दौरान भारतीय सेना ने घात लगाकर एक बार फिर से भारी गोलीबारी की।
पाकिस्तानी सेना का कैप्टन भी मारा गया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना/एसएसजी/आतंकियों की ओर 7 मौत की खबर सामने आई है। खबर है कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना का कैप्टन रैंक का अधिकारी भी मारा गया है। पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई। हालांकि, भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने उसे नाकाम कर दिया है। पहले पाकिस्तानी क्लेमोर लैंड माइन में फंस गए और फिर सतर्क भारतीय सैनिकों ने उन्हें मार गिराया है।